prerak kahaniya : Moral Stories in Hindi | चोर पकड़ा गया

Rate this post
prerak kahaniya : Moral Stories in Hindi | चोर पकड़ा गया | apeksha mazumdar
prerak kahaniya : Moral Stories in Hindi | चोर पकड़ा गया

prerak kahaniya : Moral Stories in Hindi | चोर पकड़ा गया

Prerak Kahani | Aparna Mazumdar

अकबर को गहनों का बहुत शौक था। उनके पास कई तरह के बेशकीमती हीरे, मोती, पन्ना आदि जवाहरतों से जड़ें गहने थे।

अकबर ने अपने उन गहनों की सुरक्षा के लिए चार पहरेदारों को लगा रखा था।

एक दिन राजा की एक अंगूठी गायब हो गई। वह अंगूठी राजा को सबसे ज्यादा पसंद थी। काफी खोजबीन के बाद भी उन्हें वह अंगूठी नहीं मिली।

prerak kahaniya : Moral Stories in Hindi | चोर पकड़ा गया, Prerak Kahaniya, Baccho ki Kahani, dadi ki kahani, Inspirational Short Stories, Moral Stories in Hindi, motivational stories for employees, nani ki kahani, new motivational story, Short Motivational Story In Hindi

अकबर ने बीरबल को बुलाया और चोर का पता लगाने के लिए कहा।

बीरबल ने चारों पहरेदारों को अपने पास बुलाया और उन्हें एक-एक छड़ी देते हुए कहा, ‘‘यह जादुई छड़ी है। जिसने चोरी की है उसकी छड़ी एक इंच बढ़ जाएगी।’’

चारों सिपाही छड़ी लेकर अपने-अपने घर चले गए।

रात के समय तीन सिपाही तो छड़ी रखकर आराम से सो गए, लेकिन उनमें से चैथा जिसने चोरी की थी उसे नींद नहीं आ रही थी। उसे बार-बार एक ही बात सता रही थी कि कल जब दरबार में छड़ी को नापा जाएगा तो उसकी छड़ी एक इंच बढ़ी होगी।

यह देखकर राजा उसे मृत्यु दण्ड भी दे सकते हैं। काफी सोचने के बाद उसने छड़ी को एक इंच काट कर छोटा कर दिया, ताकि कल छड़ी बढ़ने पर भी वह दूसरे के बराबर रहेगी।

prerak kahaniya : Moral Stories in Hindi | चोर पकड़ा गया, Prerak Kahaniya, Baccho ki Kahani, dadi ki kahani, Inspirational Short Stories, Moral Stories in Hindi, motivational stories for employees, nani ki kahani, new motivational story, Short Motivational Story In Hindi

अगले दिन चारों सिपाही दरबार में अपनी-अपनी छड़ी लेकर उपस्थित हुए। छड़ी देखते ही बीरबल समझ गया कि असली चोर कौन है।

अकबर ने पूछा, ‘‘बीरबल, तुमने चोर को कैसे पहचान लिया?’’

बीरबल बोला, ‘‘महाराज ये छड़िया जादुई नहीं हैं। ये तो साधारण छड़ी है। जिन्होंने चोरी नहीं की वे तो घर जाकर आराम से सो गए और जिसने चोरी की थी, उसके मन में डर था कि छड़ी एक इंच बढ़ी हो जाएगी। इसलिए उसने छड़ी को एक इंच काट कर छोटा कर दिया।’’

बीरबल की बुद्धि से अकबर बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा, ‘‘झूठ को जितना छुपाने की कोशिश करेंगे उसके प्रकट होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।’’

Business Mantra | बिजनेस से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Laghu katha | लघुकथा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Prerak Kahani | प्रेरक कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

(Copyright: All Rights Aparna Mazumdar)

#prerak_kahani #prerakkahani #motivationalstoryinhindi #motivational_story_in_hindi #प्रेरककहानी

share to stories

Leave a Comment