Prerak Kahani | Aparna Mazumdar | लियोन की बेवकूफी

Rate this post
Prerak Kahaniya : Dadi ki Kahani | लियोन की बेवकूफी, Prerak Kahaniya | Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang
Prerak Kahaniya : Dadi ki Kahani | लियोन की बेवकूफी

Prerak Kahani | Aparna Mazumdar | लियोन की बेवकूफी

Prerak Kahani | Aparna Mazumdar

बहुत पुरानी बात है। चीन के एक छोटे गांव में लियोन अपनी मां के साथ रहता था। लियोन की बुद्धि अन्य बच्चों की तुलना में बहुत कम थी। वह स्कूल नहीं जाता था। उसे पढ़ने-लिखने में कोई रूचि नहीं थी। उसे खेलना बहुत अच्छा लगता था और वह दिनभर अपने दोस्तों के साथ खेलता रहता था। उसकी आदतों से उसकी मां बहुत परेशान थी।

एक दिन उसकी मां ने लियोन को बाजार से जिंदा केकड़े और नमक लाने के लिए कहा।

लियोन बाजार पहुंचा। वहां एक महिला केकड़े लेकर बैठी थी। लियोन एक लकड़ी से केकड़ो को हिलाहिलाकर देखने लगा।Prerak Kahaniya : Dadi ki Kahani | लियोन की बेवकूफी, Prerak Kahaniya | Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang

बुढ़िया ने पूछा, ‘‘यह तुम क्या कर रहे हो?’’

लियोन बोला, ‘‘मेरी मां ने जिंदा केकड़ा लाने के लिए कहा हैं। मैं देख रहा हूं कि तुम्हारे केकड़े जिंदा हैं या मरे।’’

बुढ़िया नाराज हो गई। उसने कहा, ‘‘दिख नहीं रहा सभी केकड़े चल फिर रहे हैं।’’

लियोन बोला, ‘‘ठीक है, मुझे 10 जिंदे केकड़े दे दो।’’

लियोन जब बाजार से घर लौटने लगा तो रास्ते में उसके दोस्त मिल गए। दोस्तों को खेलते देख उसे भी खेलने की इच्छा हुई। लेकिन उसे केकड़े अभी मां तक पहुंचाने थे। वह उसका इंतजार कर रही होगी। 

उसने कुछ सोचा और थैले से केकड़ों को बाहर निकालते हुए बोला, ‘‘भगवान का शुक्र है, तुम सभी चल सकते हो। देखो, यह रास्ता सीधा मेरे घर तक जाता है। वहां मेरी मां तुम्हारा इंतजार कर रही हैं।’’

Prerak Kahaniya : Dadi ki Kahani | लियोन की बेवकूफी, Prerak Kahaniya | Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang

उसने सोचा अब इस नमक को कहा रखू। पेड़ पर रखूंगा तो कोई इसे चुरा लेगा। उसने नदी के करीब थोड़ी सी सूखी जगह देखी और वहां नमक को छुपा दिया। 

‘अब मैं निश्चित होकर खेल सकता हूं।’ सोचते हुए लियोन अपने दोस्तों के साथ खेलने लगा। सुबह से शाम हो गई। जब अंधेरा घिरने लगा तब लियोन को घर की याद आई। वह नमक लेने गया तो देखा वहा नमक नहीं था। क्योंकि नमक पानी में घुल कर बह गया था।

वह रोते-रोते घर पहुंचा। उसकी मां उसका ही इंतजार कर रही थी।

लियोन ने मां से कहा, ‘‘किसी ने मेरी नमक चोरी कर ली हैं। मैंनें उसे बहुत ही सुरक्षित स्थान पर रखा था।’’ 

मां ने केकड़े के बारे में पूछा, तो लियोन को बहुत आश्चर्य हुआ। उसने कहा, ‘‘क्या वे अब तक घर नहीं पहुंचे। मैने तो उन्हें समझा कर घर भेजा था।’’  

लियोन की मां अपने बच्चे की बेवकूफी पर रो पड़ी। Prerak Kahaniya : Dadi ki Kahani | लियोन की बेवकूफी, Prerak Kahaniya | Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang
Business Mantra | बिजनेस से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Laghu katha | लघुकथा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Prerak Kahani | प्रेरक कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

(Copyright: All Rights Aparna Mazumdar)

#prerak_kahani #prerakkahani #motivationalstoryinhindi #motivational_story_in_hindi #प्रेरककहानी

share to stories

Leave a Comment