![]() |
Prerak Kahani | Moral Stories in Hindi | कुछ भी असंभव नहीं |
Prerak Kahani | Moral Stories in Hindi | कुछ भी असंभव नहीं | Aparna Mazumdar
Prerak Kahani | Aparna Mazumdar
सतपुड़ावन का राजा शेरसिंह बहुत मक्कार और आलसी था। वह अपनी प्रजा की भलाई के लिए कुछ नहीं करता था। वह अक्सर उन्हें परेशान करने के लिए नए-नए तरीके ढूढ़ता था।
राजा शेरसिंह की मक्कारी में उसका साथ देता था जग्गू लोमड़।
जग्गू लोमड़ एक नंबर का धूर्त और चालाक था। वह राजा शेरसिंह को ऐसे ऐसे उपाय बताता जिससे राजा के साथ साथ उसका भी भला हो।
एक दिन जग्गू लोमड़ ने राजा से कहां, ‘‘महाराज, आप इस जंगल के राजा है। आपका रोज-रोज इस तरह से शिकार पर जाना शोभा नहीं देता है। कभी-कभी शिकार हाथ से निकल जाने पर वन के प्राणी आपका मजाक भी उड़ाते हैं।’’
‘‘कौन है जो हमारा मजाक उड़ाते हैं? हम उन्हें ऐसी सजा देगें की आज के बाद कोई हमारा मजाक नहीं उड़ाएंगा,’’ राजा शेरसिंह ने गुस्से से कहां।
‘‘हां महाराज, आप को उनके इस मजाक की सजा जरूर देनी चाहिए।’’
‘‘कैसे?’’
Moral Stories in Hindi, Prerak Kahani, Prerak Kahaniya, prerak prasang, Motivational Story In Hindi,
जग्गू ने राजा को समझाते हुए कहा, ‘‘महाराज, रोज-रोज शिकार करने से अच्छा है आप जंगल में एलान करवा दें कि प्रतिदिन एक परिवार से एक प्राणी को आपके पास आना हैं। नहीं आने पर आप उस परिवार के सभी प्राणी को मार डालेंगे।’’
राजा शेरसिंह को जग्गू लोमड़ का सूझाव पसंद आ गया क्योकि ऐसा करने से उसे बैठे बिताएं भर पेट भोजन मिल जाएगा। उसने तुरंत जंगल में यह एलान करवा दिया।
राजा शेरसिंह का एलान सुनकर सभी जानवरों में हहाकार मच गया। राजा के एलान को नकारने या राजा से विद्रोह करने की क्षमता उनमें नहीं थी। उस दिन से प्रतिदिन एक-एक जानवर राजा के पास जाने लगा। Prerak Kahani : Moral Stories in Hindi | कुछ भी असंभव नहीं
उसी वन में चीकू खरगोश अपने माता-पिता के साथ रहता था। वह राजा के आदेश से सहमत नहीं था। वह दूसरे जानवरों की तरह बुजदिलों की तरह नहीं मरना चाहता था। वह अक्सर राजा को सबक सिखाने के बारे में सोचता रहता था। वह जानता था कि राजा से जीतना सम्भव नहीं है लेकिन राजा को हराना भी असम्भव नहीं हैं। यदि मन में कुछ करने का ठान ले तो रास्ता भी नजर आने लगता हैं। Moral Stories in Hindi, Prerak Kahani, Prerak Kahaniya, prerak prasang, Motivational Story In Hindi,
वह जानता था कि राजा बहुत शक्ति शाली है उसे शक्ति से नहीं बुद्धि से हराना होगा। काफी सोच विचार के बाद उसे अपने परदादा की युक्ति याद आयी। जिसमें उसके परदादा ने दुष्ट राजा को कुंए में फैक कर मार डाला था।
चीकू खरगोश जंगल में कुंआ ढुढ़ने लगा। काफी खोजबीन के बाद उसे एक कुआं नजर आया, लेकिन कुआं सूखा था. उसमें पानी नहीं था। यह देखकर चीकू खरगोश उदास हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने मन ही मन सोचा मुझे कोई दुसरी तरकीब सोचनी होगी। तभी उसकी नजर कुछ लोगों पर गयी।
चीकू खरगोश ने पास जाकर देखा वे शिकारी थे और जानवरों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा रहे थे। चीकू खरगोश की आंखे खूशी से चमक उठी। वह भागा-भागा राजा शेरसिंह के पास पहुंचा।
चीकू खरगोश को असमय देखकर राजा शेरसिंह भड़क उठे। उन्होंने कहां, ‘‘इस वक्त आने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?’’
‘‘महाराज, मैं आपको यह बताने आया हूं कि आज के बाद कल से आपके पास कोई भी जानवर नहीं आएंगा।’’
Prerak Kahani | Moral Stories in Hindi | कुछ भी असंभव नहीं
‘‘क्यों…?
‘‘क्योंकि शिकारी वन के सभी जानवरों को पकड़कर अपने साथ ले जा रहे हैं। मैं बहुत मुश्किल से उनके जाल से बचकर आपके पास आया हूं। ’’
‘‘ऐसे मैं तो आप भूखे मर जाएंगे,’’ जग्गू ने कहां।
जग्गू की हां में हां मिलाते हुए चीकू खरगोश बोला, ‘‘महाराज आपको कुछ करना चाहिए। जिससे शिकारी जंगल से भाग जाएं।’’
राजा शेरसिंह चीकू खरगोश के साथ शिकारियों को भगाने के लिए चल पड़ा। चीकू खरगोश ने दूर से ही दिखाते हुए कहां, ‘‘महाराज, इसी रास्ते से आप सीधे आगे जाएंगे तो वहां आपको शिकारी मिल जाएंगे।’’ Moral Stories in Hindi, Prerak Kahani, Prerak Kahaniya, prerak prasang, Motivational Story In Hindi,
राजा शेरसिंह ने आव देखा न ताव उसी दिशा में दौड़ पड़ा और कुछ दूर जाते ही शिकारियों के बिछाएं जाल में फंस गया।
राजा शेरसिंह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शेर की आवाज सुनकर शिकारी भी वहां आ गये और उसे पकड़ कर अपने साथ ले गये।
शिक्षा:- Prerak Kahani | Moral Stories in Hindi | कुछ भी असंभव नहीं
इस कहानी से शिक्षा मिलती हैं कि
- समस्या से घबराना नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसे करना संभव न हो। यदि कोशिश की जाएं तो किसी भी समस्या का हल मिल जाता हैं।
- यदि व्यक्ति में दृढ़ संकल्प हो, उसमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हो, उसे अपने उद्धेश्य को पूरा करने का जुनून हो, सपने को साकार करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो, बुलंद इरादे हो तो जीवन में आने वाली कोई एक बाधा तो क्या अनेक बाधाएं भी उसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती हैं।
- व्यक्ति भले ही कद से छोटा हो, दूसरे की तुलना में कमजोर हो, लेकिन मन से वह मजबूत, शक्तिशाली हैं, तो उसे अपने उद्धेश्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है।
Business Mantra | बिजनेस से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Laghu katha | लघुकथा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Prerak Kahani | प्रेरक कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
(Copyright: All Rights Aparna Mazumdar)
#prerak_kahani #prerakkahani #motivationalstoryinhindi #motivational_story_in_hindi #प्रेरककहानी