प्रेरक कहानी : Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | Aparna Mazumdar

Rate this post
Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | प्रेरक कहानी  | Apeksha Mazumdar
Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | प्रेरक कहानी

Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | प्रेरक कहानी | Apeksha Mazumdar

Short Motivational Story In Hindi | Baccho ki Kahani | Nani ki Kahani | dadi ki kahani | moral stories in hindi | motivational story in hindi | motivational stories | motivational story in hindi | prerak prasang

 

Prerak Kahani | Aparna Mazumdar

एक व्यापारी था। वह हीरो की खोज में लगा हुआ था। एक दिन वह अफ्रीका मंे एक किसान के पास गया और उससे हीरो के बारे में पूछा।

किसान को हीरो के बारे में कुछ नहीं पता था। उसने व्यापारी से हीरो के बारे में जानना चाहा।

व्यापारी बोला यदि तुम्हारे पास अंगूठे जितना बड़ा हीरा है तो तुम पूरा शहर खरीद सकते हो। यदि उससे बड़ा है तो पूरा देश खरीद सकते हो। हीरा बहुत ही मूल्यवान और कीमती हैं। यदि तुम्हें मिले जाएं तो मैं उसकी पूरी कीमत तुम्हें दूंगा।

व्यापारी की बात सुनकर किसान सोचने लगा। मैं दिनरात इतनी मेहनत करता हूं तब भी मेरे पास इतना धन नहीं हैं। यदि मेरे पास भी एक हीरा होगा तो मैं भी धनवान बन जाऊंगा। यह विचार आते ही उसकी रातों की नींद और दिन का सुख गायब हो गया।प्रेरक कहानी : Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर 

Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | प्रेरक कहानी  | Apeksha Mazumdar
Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर

वह रात-दिन हीरो के विषय में ही सोच-सोच कर दुखी रहने लगा। एक दिन उसने अपना घर, खेत सब कुछ बेचकर हीरो की खोज में चल पड़ा।

उस किसान का खेत डेविड नाम के एक व्यक्ति ने खरीदा था। एक दिन डेविड अपने घोड़े को नहलाने के लिए खेत के पास बहने वाली नदी में गया।

सुबह का समय था। सूरज की किरण पानी में पड़े एक पत्थर से टकराकर इन्द्रधनुषी किरणें बिखेर रही थी। उसने वह पत्थर उठा लिया और अपने घर ले आया। डेविड ने उस पत्थर को खिड़की पर रख दिया जहां सूरज की किरण उस पर पड़ रही थी। जिससे वह पत्थर चमक रहा था।

कुछ दिनों बाद वही व्यापारी वहां आया और उसने किसान को आवाज दी। व्यापारी की आवाज सुनकर डेविड घर से बाहर निकल कर आया। प्रेरक कहानी : Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | Aparna Mazumdar

व्यापारी ने किसान के बारे में पूछा तो डेविड ने बता दिया कि वह सबकुछ उसे बेचकर कहीं चला गया है। अब वह इस खेत व घर का मालिक हैं।

Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर | प्रेरक कहानी  | Apeksha Mazumdar
Motivational Stories for Employees | कीमती पत्थर



व्यापारी ने कहां, तुम्हारी खिड़की पर एक हीरा रखा हुआ है क्या तुम उसे बेचना चाहोगे।

डेविड बोला, यह तो एक साधारण सा पत्थर है। तुम्हें चाहिए तो नदी से जाकर बिन लो। वहां ऐसे ही बहुत सारे पत्थर अभी भी पड़े हुए है।

व्यापारी डेविड के साथ नदी पर गया और वहां से ढ़ेर सारे पत्थर ले आया। जांच करने पर पता चला की वह साधारण पत्थर नहीं बल्कि कीमती हीरे ही थे।

Business Mantra | बिजनेस से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Laghu katha | लघुकथा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Prerak Kahani | प्रेरक कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

(Copyright: All Rights Aparna Mazumdar)

#prerak_kahani #prerakkahani #motivationalstoryinhindi #motivational_story_in_hindi #प्रेरककहानी

 

share to stories

Leave a Comment